जेके विधानसभा में 'सच का सामना'

J&K Assembly
श्रीनगर। सेक्‍स स्‍कैंडल को लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला पर लगाए गए आरोपों के जवाब में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ने पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता मुजफ्फर बेग पर पलटवार करते हुए विधानसभा में सवालों के ऐसे कठघरे में खड़ा कर लिदया, जहां बेग के लिए 'सच का सामना' करना कठिन हो गया। यही नहीं एनसी नेताओं ने महबूबा मुफ्ती पर भी सवाल दागे।

जम्‍मू-कश्‍मीर विधान सभा में पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। ऐसा ही कुछ गुरुवार का दिन भी रहा, लेकिन इस बार पीडीपी पर एनसी पूरी तरह भारी रहा। अपने नेता उमर अब्‍दुल्‍ला पर लगाए गए आरोपों से तिलमिलाए एनसी के नेताओं ने पीडीपी के मुजफ्फर बेग पर जबरदस्‍त वार किया। एनसी विधायक नज़ीर अहमद गुराजी ने विधानसभा में सवालों का पुलिंदा लाकर स्‍पीकर को सौंप दिया। इस पुलिंदे में बेग की जिंदगी के बेहद निजी सवाल शामिल थे।

गंदी राजनीति का शिकार हुई घाटी

जब स्‍पीकर ने वो सवाल पढ़ने शुरू किए तो विधानसभा का मंजर ठीक वैसा ही था, जैसा कि टीवी शो 'सच का सामना' का होता है। फर्क इतना था कि यहां कोई पॉलीग्राफिक टेस्‍ट नहीं हो रहा था। इन सवालों पर बेग अपना आपा खो बैठे और उन्‍होंसे सवालों से भरे कागजों को वहीं फाड़ना शुरू कर दिया।

यह जरूर है कि इस तरह के सवाल सदन में उठाए जाने से यह साफ हो गया कि जम्‍मू-कश्‍मीर में इस समय कितनी गंदी राजनीति चल रही है। यही नहीं दोनों पार्टियां राज्‍य के विकास के बारे में सोचने के बजाए एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगी हुई हैं।

क्‍या हैं सवाल जिन पर बेग तिलमिलाए

- क्या यह सही है कि आप राजबाग के जंगलों के पट्टेदार की विधवा से मिलने दिल्ली में बाराखंभा रोड स्थित सूरी अपार्टमंट जाते थे?
- क्या यह सही है कि दिल्ली में आपके न्यू फ्रेंड्स कॉलनी वाले घर में देश के जानेमाने पत्रकार की विधवा दो साल तक रहीं? इस दौरान आप दोनों का संबंध पति-पत्नी की तरह रहा?
- क्या यह सही है कि जब आप वकालत करते थे तब एक पूर्व चीफ जस्टिस की बेटी आपके साथ बारामूला में 2 महीने रही थीं?
- क्या यह सही नहीं है कि आपने अपनी भतीजी को छह साल तक अपने संग रखा और उससे संबंध बनाए?
- क्या यह सही नहीं है कि आपके और उस महिला के बीच संबंधों में तब दरार आने लगी, जब आपकी नज़र उनकी बेटी पर भी पड़ने लगी?
- क्या आपके दिल्ली के एक सिनेमाहॉल मालिक की बहन से अवैध संबंध नहीं थे? क्या आप दिल्ली में उनके दरियागंज स्थित निवास के थर्ड फ्लोर पर उनके साथ नहीं ठहरे थे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+