26/11 में लश्कर का ही हाथ: पाक

पाकिस्तान ने 5 जुलाई को भारत को मुंबई हमलों की जांच से संबंधित दस्तावेज सौंपे थे। उन्हीं दस्तावेजों का विवरण प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पेश किया।
13 हमलावर फरार
प्रधानमंत्री के मुताबिक 34 पृष्ठों के इस दस्तावेज में आतंकी संगठनों की योजनाओं व घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां हैं। उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी की विशेष टीम ने इसमें जांच का विवरण दिया है। जांच में यह पाया गया कि नि:संदेह इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया। इसमें 13 अन्य को फरार घोषित किया गया है।
दस्तावेज में आतंकियों के संचार नेटवर्क का विवरण है। पाकिस्तान में जब्त किए सामान मसलन नक्शा, लाइफबोट, साहित्य, बैकपैक (पीठ पर लटकाया जाने वाला थैला) आदि का विवरण, पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा दाखिल प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतिलिपि और आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दाखिल आरोप पत्र की प्रतिलिपि।


Click it and Unblock the Notifications