स्कूली दोस्तों ने की थी रिभु की हत्या

दिल्ली पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि चार लड़कों ऋषि, मणि, गौरव और रॉकी को हिरासत में लिया गया है। इन चारों की उम्र 21 साल के आस-पास है।
पहले दोस्ती की फिर हत्या
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चार लड़कों में से तीन रिभु के स्कूल के छात्र हैं। ये चारों रिभु को बहुत अच्छी तरह जानते थे। इन लोगों ने पहले रिभु से दोस्ती की और अच्छे संबंध बनने के बाद उसका अपहरण कर लिया।
मामला जब पुलिस में पहुंचा और छानबीन शुरू हुई। तो फिरौती मिलने के बाद भी मामला बिगड़ता देख इन चारों ने रिभु की हत्या कर दी। रिभु चावला का शव बुधवार को बरामद हुआ। पुलिस ने उस वेगन आर गाड़ी को भी बरामद कर लिया, जिससे रिभु का अपहरण किया गया था। इस हत्याकांड से जुड़े कई और पहलु हैं, जिनका खुलासा दिल्ली पुलिस गुरुवार शाम को करेगी।


Click it and Unblock the Notifications