मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे
राज्य के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों भोपाल, इन्दौर ,ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के जूनियर डॉक्टर पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बिगड़ गई थीं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ हुई वार्ता में मिले आश्वासन के बाद गुरुवार सुबह जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए ।
जूनियर डॉक्टरों के संगठन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर अनिल शेजवार ने आईएएनएस को बताया है कि पांचों चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।
इन्डो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications