मुद्रास्फीति की दर में मामूली गिरावट

गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1995 से शुरू नए थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पहली छह जून को समाप्त सप्ताह के दौरान नकारात्मक स्थिति में पहुंची थी।

इससे पहले वर्ष 1977 में मुद्रास्फीति की दर नकारात्मक हुई थी। नकारात्मक मुद्रास्फीति का मतलब उक्त सप्ताह के दौरान पिछले वर्ष के समान सप्ताह की तुलना में औसत थोक मूल्य स्तर में गिरावट है। जरूरी नहीं है कि यह खुदरा कीमतों में उतार चढ़ाव को प्रदर्शित करे।

सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं अस्थाई सूचकांक 0.3 फीसदी बढ़कर 260.3 से 261.1 हो गया, जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की गिरावट आई।

इस अवधि में ईंधन और बिजली सूचकांक में 0.1 फीसदी की कमी आई और यह 338.4 से घटरक 338.2 हो गया।

इस साल 23 मई को समाप्त सप्ताह के वास्तविक आंकड़ों के मुताबिक उस वक्त मुद्रास्फीति की दर 1.34 फीसदी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+