प्रवेश शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि से नाखुश है जूआघर
राज्य में विपक्षी दल के नेता मनोहर पारिकर ने मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जूआघर मालिकों के एक संघ की बात रखी।
संघ का कहना है कि प्रस्तावित प्रवेश शुल्क 2000 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर देना चाहिए। संघ ने जूआघर के संचालन और विनियमन के लिए नियंत्रण बोर्ड बनाए जाने की भी मांग की है।
उल्लेखनीय है कि गोवा के तटीय इलाकों में फिलहाल छह जूआघर चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications