9 साल बाद मालिक से मिलेगा कुत्ता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 2000 में सिडनी में एक कुत्ता अपने मालिक से बिछड़ गया था। नौ वर्षो के अंतराल के बाद कुत्ता फिर से अपने मालिक से मिलने वाला है। अभी यह कुत्ता जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली एक संस्था के पास है।
संस्था के अनुसार नौ वर्षो में कुत्ते ने लगभग 3,000 किलोमीटर तक की यात्रा की, जिसमें सिडनी से मेलबर्न के ठंडे इलाके शामिल हैं। अगले हफ्ते यह अपने पुराने घर में पहुंच जाएगा। इसे हवाई जहाज से मालिक के घर पहुंचाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications