मनमोहन के शांति प्रयास सराहनीय: गिलानी
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' की रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि गिलानी ने दक्षिण एशिया में शांति बहाली के मनमोहन के खुले प्रयासों और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की।
गिलानी ने कहा, "शर्म अल-शेख में हम दोनों ने उपयोगी वार्ता और खुले दिमाग से मुलाकात की थी। हमारे बीच यह सहमति थी कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए खतरा है। हमने यह भी माना कि आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है।"
भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा शांति के लिए व्यक्त की गई भावनाओं का समर्थन करते हुए गिलानी ने कहा कि मनमोहन ने भारत और पाकिस्तान के बीच मसलों को सम्मानजनक ढंग से हल किए जाने के महत्व पर सही जोर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications