प्रधानमंत्री ने गायत्री देवी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जयपुर राजघराने की पूर्व महारानी गायत्री देवी के निधन पर बुधवार को शोक जताया। गायत्री देवी किसी समय दुनिया की अति खूबसूरत महिलाओं में शुमार थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं गायत्री देवी के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। मैं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

सिंह ने कहा कि गायत्री देवी उनकी घनिष्ठ मित्र थीं और एक अद्भुत मानव थीं।

अपने शोकसंदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि गायत्री देवी ने वर्ष 1960 में राजनीति में प्रवेश किया और वह तीन बार लोकसभा के लिए चुनी गईं।

सिंह ने कहा, "सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनता के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समर्पण के साथ काम किया। वह एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती थीं। उनके समय में उनका नाम दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल था।"

ज्ञात हो कि गायत्री देवी (90) का बुधवार को जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पीटल (एसडीएमएच) में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें मंगलवार को वहां भर्ती कराया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+