बलूचिस्तान पर कोई ठोस सबूत नहीं : होलब्रुक (लीड-1)
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के भारत दौरे के तुरंत बाद होलब्रुक नई दिल्ली पहुंचने वाले थे लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया। इस संबंध में वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा भारत के साथ कोई मतभेद नहीं है और वह अगस्त के मध्य में नई दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने कहा, "भारत के साथ संबंधों में दरारें नहीं आई है। दरअसल, भारत में मेरे चार मुख्य वार्ताकार थे, जो देश से बाहर चले गए थे। इसी वजह से भारत दौरा रद्द करना पड़ा था। भारत के प्रति मेरे दिल में एक विशेष भाव है। ऐसे देश के साथ खराब संबंध होने का सवाल ही नहीं है।"
होलब्रुक ने स्पष्ट किया कि भारत दौरे में कश्मीर मुद्दे को शामिल नहीं किया गया है। बलूचिस्तान मसले पर उन्होंने कहा, "यह मुद्दा मेरे क्षेत्र से बाहर है। "
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पिछले कुछ समय से भारत पर बलूचिस्तान में अस्थिरता को बढ़ावा देने का लगातार आरोप लगा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications