राष्ट्रपति और लोकसभाध्यक्ष ने गायत्री देवी के निधन पर शोक जताया (लीड-1)
राष्ट्रपति ने गायत्री देवी को बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी बताते हुए कहा, "उन्होंने अपने कार्यो से देश के सार्वजनिक जीवन तथा कला व संस्कृति के क्षेत्र में अपना विशेष प्रभाव छोड़ा।"
गायत्री देवी के परिवार को भेजे अपने शोक संदेश में पाटिल ने गायत्री देवी को एक कुशल सांसद बताते हुए महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में उनके योगदान को भी शिद्दत से याद किया।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी गायत्री देवी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
गायत्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "राष्ट्रीय विकास में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गो की लड़ाई उन्होंने लड़ी। महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में उन्होंने बहुत काम किया।"
उल्लेखनीय है कि गायत्री देवी का बुधवार को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह तीन बार लोकसभा में जयपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications