चटगांव से सेना वापसी के आदेश
बांग्लादेश में सीएचटी को बौद्ध जनजातियों का गढ़ माना जाता है। सरकार ने बुधवार को यहां से सेना के तीन बटालियनों और 35 सुरक्षा शिविरों को हटाने का फैसला लिया।
अंतर सेवा जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सेना के वापसी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सितंबर 2009 तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इससे पूर्व के अपने कार्यकाल (1996-2001) में सीएचटी से सेना वापसी का वादा किया था। बाद में खलीदा जिया की सरकार ने हसीना के फैसले को पटल दिया। एक बार फिर सत्ता में वापसी के बाद हसीना अपने वादे को पूरा करने में जुट गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications