दीक्षित ने राष्ट्रमंडल खेल से जुड़ी सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया
लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजकुमार चौहान के साथ दीक्षित ने यमुना पार पूर्वी दिल्ली के कई निर्माणाधीन फ्लाइओवरों,अंडरपासों और स्ट्रीट लाइटों के प्रबंधों का निरीक्षण किया।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सभी फ्लाइओवरों और अंडरपासों से संबंधित कार्य तय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी सभी परियोजनाओं के अक्टूबर 2010 की तय समय सीमा से पहले पूरा होने का भरोसा जताया और कहा कि वह खुद हर महीने कार्यो का निरीक्षण करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications