राष्ट्रपति ने गायत्री देवी के निधन पर शोक जताया
गायत्री देवी को बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "उन्होंने अपने कार्यो से देश के सार्वजनिक जीवन तथा कला व संस्कृति के क्षेत्र में अपना विशेष प्रभाव छोड़ा।"
गायत्री देवी के परिवार को भेजे अपने शोक संदेश में पाटिल ने गायत्री देवी को एक कुशल सांसद बताते हुए महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में उनके योगदान को भी याद किया।
उल्लेखनीय है कि गायत्री देवी का बुधवार को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह तीन बार लोकसभा में जयपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications