गैर-बासमती चावल के निर्यात पर विपक्ष का बहिर्गमन
बीजू जनता दल (बीजद) के अर्जुन चरण सेठी और अन्य चार सासंदों-समाजवादी पार्टी (सपा) के शैलेंद्र कुमार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बासुदेब आचार्य और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के गोपीनाथ मुंडे ने एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मामला उठाया।
सेठी ने आरोप लगाया कि गैर बासमती चावल का निर्यात निजी व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से किया गया और घाना के अधिकारियों ने भारत से आयातित चावल के बारे में एक जांच भी की थी।
वाणिज्य और व्यापार मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है और हर लेनदेन की जांच होगी।
उन्होंने कहा कि यदि विदेश व्यापार निदेशालय के किसी भी दिशा निर्देश का कोई उल्लंघन होना पाया गया तो विदेश व्यापार महानिदेशक जिम्मेदारी तय करेंगे और कार्रवाई होगी।
विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संयुक्त संसदीय समिति या सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की। सरकार के इस मांग को अस्वीकार कर दिए जाने के बाद संपूर्ण विपक्ष लोकसभा से बहिर्गमन कर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications