सड़क विकास पर वित्तीय वर्ष में 1,000 अरब रुपये खर्च होंगे : कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा, "इस वर्ष हम वर्ष 1999-2004 के दौरान बनाई गई सड़कों से अधिक सड़कें बनाएंगे। केवल इस वर्ष ही 7,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य पूरा हो जाने से ही आधारभूत संरचना में फर्क दिखाई देने लगेगा।"
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा "भारत में राजमार्ग विकास की गति बढ़ाने" पर आयोजित एक सम्मेलन में कमलनाथ ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 20 किलोमीटर सड़क निर्माण सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है।
फिक्की के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया के अनुसार राजमार्गो के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्राधिकरण स्थापित किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications