स्कूली छात्र के अपहरण और हत्या में पूर्व 'मिस्टर दिल्ली' गिरफ्तार (लीड-1)

अपहृर्ताओं ने रिभू के अभिभावकों से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। परिवार के 15 लाख रुपये देने के बावजूद रिभु की हत्या कर दी गई।

रिभू के.आर. मंगलम स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों लोग रिभू को पहचानते थे। रिभू का मंगलवार को स्कूल से लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया था। उसका शव बुधवार को बसंतकुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के समीप से बरामद किया गया था।

पुलिस ने कुणाल भंडारी उर्फ राकी (27 वर्ष) और ऋषभ चौहान (24 वर्ष) को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सुखविंदर सिंह उर्फ मन्नी (22 वर्ष) और गौरव (20 वर्ष) को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार राकी दो बार मिस्टर दिल्ली का खिताब जीत चुका है और एक जिम का मालिक है। वह कर्ज में बुरी तरह डूबा हुआ है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी जल्दी से जल्दी पैसा बनाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए दिल्ली के व्यापारी संजय चावला के बेटे रिभु के अपहरण की योजना बनाई।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने चार लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। हमने इनके पास से रिभू का मोबाइल फोन और अपराध के लिए उपयोग में लाई गई वैगनआर कार को भी बरामद कर लिया है।"

पुलिस के अनुसार रिभू मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सुशांत के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। विकासपुरी में अपहृर्ताओं ने रिभू को जबरन अपनी कार में खींच लिया था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देकर कार का नंबर भी मुहैया करा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+