उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई नौका को जब्त किया (लीड-1)
सियोल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की एक मछली पकड़ने वाली नौका को जब्त कर लिया। दक्षिण कोरिया ने इस नौका को वापस किए जाने की मांग की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्टो में कहा गया है कि नौका का नाम '800' है। इसे गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार 6.30 बजे के आसपास दक्षिण कोरिया के गोएसेओंग शहर के निकट पूर्वी सागर से जब्त किया गया। इस नौका पर चार मछुआरे सवार थे।
सैन्य अधिकारी चून हाए सूंग ने कहा, "हमारी मांग है कि उत्तर कोरिया सभी मुछुआरों और नौका को जल्द से जल्द हमारे हवाले कर दे।"
दक्षिण कोरिया की इस मांग पर उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह इस पर विचार करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications