वेनेजुएला ने कोलंबिया से संबंध तोड़े
कराकस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने कोलंबिया के आरोपों के बाद उसके साथ कूटनीतिक और व्यावसायिक संबंधों को तोड़ने का फैसला किया है।
कोलंबिया की ओर से आरोप लगाए गए थे कि स्वीडन द्वारा वेनेजुएला को बेचे गए टैंक भेदी हथियार वामपंथी छापामारों के हाथ लग गए हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक चावेज ने बुधवार को कोलंबिया में अपने राजदूत गुस्तावो मार्केज को वापस बुला लिया। उन्होंने कोलंबिया के आरोपों को गैरजिम्मेदाराना और आधारहीन करार दिया।
उधर, चावेज के इस फैसले पर कोलंबिया ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications