अल्जीरिया में आतंकवादी हमले में 14 सैनिक मरे
राजधानी अल्जीयर्स से 70 किलोमीटर दूर तिपासा क्षेत्र में हुए इस हादसे के बारे में स्थानीय मीडिया ने कहा कि हमले में कम से कम 20 सैनिकों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं।
अल्जीरियाई अधिकारियों ने बुधवार को हुई इस घटना के बारे में औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
बताया जाता है कि अलकायदा के एक संगठन इस्लामिक मगरिब ने इस हमले को अंजाम दिया है। माना जाता है कि पिछले दिनों अल्जीरियाई सेना द्वारा चलाए गए अभियान का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार अल्जीरियाई सेना ने पिछले कुछ दिनों में 20 संदिग्ध आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications