नाकामी से ज्यादा अच्छी शिक्षक है सफलता
शोधकर्ताओं के मुताबिक दिमाग की तंत्रिकाएं उस समय ज्यादा सीखती हैं, जब आप कोई सफलता हासिल करते हैं या फिर सही काम करते हैं। गलत काम करने की स्थिति में सीखने का क्रम रुक जाता है।
मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्न ॉलॉजी (एमआईटी) के मस्तिष्क विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अर्ल के. मिलर और उनके सहयोगियों ने लंबे प्रयास के बाद पहली बार मस्तिष्क में संकेत पहुंचाने वाली तंत्रिकाओं की तस्वीर लेने में सफलता हासिल की।
इससे यह पता चलता है कि संकेत देने के दौरान संदेशवाहह नसों में काम के सही और गलत होने पर किस तरह से प्रतिक्रिया होती है।
मिलर का कहना है कि तस्वीर से उन्होंने यह पता लगाया कि मस्तिष्क की नसें इस बात का रिकार्ड रखती हैं कि व्यक्ति ने सही काम किया है या नहीं।
व्यक्ति का व्यवहार अगर सही होता है तो नसें उसे बताती हैं कि उसने क्या सीखा। अगर व्यक्ति किसी काम को करने में नाकाम होता है तो इन नसों में कोई हरकत नहीं होती, जिससे व्यक्ति भी कुछ नया नहीं सीख पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications