सार्वजनिक क्षेत्र की 233 कंपनियों ने किया कंपनी कानून का उल्लंघन : खुर्शीद
कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने लोकसभा में कहा, "पांच करोड़ रुपये की प्रदत्त शेयर पूंजी वाली प्रत्येक कंपनी को एक पूर्णकालिक कंपनी सचिव रखना आवश्यक है।"
खुर्शीद ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आम तौर पर सार्वजनिक उपक्रम अपनी वित्तीय स्थिति और उपयुक्त कंपनी सचिवों की अनुपलब्धता के कारण कंपनी सचिवों की नियुक्ति करने में असमर्थ रहे हैं।
कंपनियों के पंजीयकों को दोषी कंपनियों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की 419 में से केवल 160 कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2007-08 में मुनाफा कमाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications