पश्चिम बंगाल के कई जिले हत्या क्षेत्र में तब्दील हुए : चिदम्बरम
रेल मंत्री ममता बनर्जी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और तृणमृल कांग्रेस के मंत्रियों के साथ एक बैठक के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में चिदम्बरम ने कहा, "पश्चिम बंगाल के कई जिले हत्या क्षेत्र बन चुके हैं। हम इससे चिंतित हैं।"
उन्होंने कहा, "यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मैं पश्चिम बंगाल सरकार से बात करूंगा। इन हत्याओं को लेकर हम बहुत चिंतित हैं।"
इन नेताओं ने संसद भवन स्थित चिदम्बरम के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई।
तृणमूल नेताओं ने चिदम्बरम से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने की शिकायत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications