मंदिर में चोरी करते पकड़े जाने पर चोर की उंगलियां काटी
रामपुर के थाना-प्रभारी कुलदीप सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि भूपेंद्र सिंह (45) को आज गांव के लोगों ने कनार्खी मंदिर से रंगे हाथों चढ़ावे के रुपये चुराते हुए पकड़ लिया। भूपेंद्र के इस कृत्य से गुस्साए ग्रामीणों ने हसिए से उसके दोनों हाथ की उंगलियां काट दीं।
भूपेंद्र का एक दोस्त जो मंदिर से कुछ दूरी पर उसका इंतजार कर रहा था, घटना की जानकारी होने पर वहां से जल्द फरार हो गया। घायल कुलदीप का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने भी भूपेंद्र की उंगलियां काटी है उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications