शिरडी में दुनिया के सबसे बड़े सौर भाप संयंत्र का उद्घाटन
नासिक, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने गुरुवार को शिरडी शहर में एक बड़े सौर भाप संयंत्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र बताया। इसमें प्रतिदिन 3,500 किलोग्राम भाप पैदा हो सकती है जो 20,000 लोगों के लिए खाना पकाने के लिए पर्याप्त है।
सौर संयंत्र को साईं बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मो के लोगों में 19 वीं सदी के सूफी संत के प्रति श्रद्धा है।
सौर भाप संयंत्र की कुल लागत 1.33 करोड़ रुपये है। इसमें से 58.4 लाख रुपये अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराए हैं।
इस संयंत्र से प्रतिवर्ष 100,000 किलोग्राम रसोई गैस की बचत होगी।
मंत्रालय सौर संयंत्र की स्थापना करने वाली गैर व्यावसायिक संस्थाओं को लागत की 50 प्रतिशत और व्यावसायिक संस्थाओं को लागत की 35 प्रतिशत राशि का सहयोग उपलब्ध कराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications