छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में 3 मरे, 22 घायल
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली में 25 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह गड्ढे में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 11 की हालत गंभीर है और उन्हें रायपुर के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications