फर्नाडीस जैसे अनुभवी नेताओं का राज्यसभा में रहना जरुरी : नीतीश (लीड-1)

जनता दल (युनाइटेड) के नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस द्वारा राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जद (यू)अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आदर करता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उपचुनाव की उम्मीदवारी के लिए जार्ज फर्नाडीस से उन्होंने बुधवार को फोन पर बात की थी उनकी सहमति के बाद उनका नाम तय किया गया और आज उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

कुमार ने कहा कि फर्नाडीस जैसे अनुभवी नेताओं को राज्यसभा में अवश्य रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बातों को वे पूरी तरह भूल चुके हैं। वे कल भी जार्ज फर्नाडीस का सम्मान करते थे और आज भी करते हैं।

इसके पूर्व फर्नाडीस ने गुरुवार को बिहार से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दााखिल किया।

बिहार विधान भवन में निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर जायसवाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त फर्नांडीस के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री और जद (यू) नेता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जद (यू)अध्यक्ष शरद यादव के मधेपुरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद उनके द्वारा खाली की गई राज्यसभा की सीट के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से फर्नांडीस ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें वह पराजित हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+