संयुक्त वक्तव्य पर सरकार और पार्टी में मतभेद नहीं : राहुल
संसद भवन परिसर में गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार और पार्टी पूरी तरह एक हैं..आप मीडियावालों ने ऐसा (मतभेद का)भ्रम पैदा किया है।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की मिस्र के शर्म अल-शेख में 16 जुलाई को हुई मुलाकात के बाद जारी संयुक्त बयान पर सरकार और पार्टी के बीच मतभेद के बारे में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने यह बात कही।
लोकसभा में बहस के दौरान में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री का समर्थन उनकी ही पार्टी के नहीं करने के विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में राहुल का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications