राज्यपाल ने उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा अस्वीकार किया
राज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दिए जाने के बाद उनके इस्तीफा देने का कोई औचित्य ही नहीं है।
राज्यपाल की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "सरकार को सूचित कर दिया गया है कि मुख्यमंत्री के लिए इस्तीफा देने का कोई आधार नहीं है। इसलिए उमर को कहा गया है वह बतौर मुख्यमंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन करें।"
उमर ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि पीडीपी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जानी चाहिए और वे यदि साबित हो जाते हैं तो राज्यपाल को उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लेना चाहिए।
ज्ञात हो कि इस मामले में उमर को क्लीन चिट देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है और इसमें जिन 17 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, उनमें उमर का नाम नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications