पाक के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं, वार्ता ही एकमात्र रास्ता : मुखर्जी (लीड-1)

मिस्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात के दौरान समग्र वार्ता को आतंकवाद के मुद्दे से अलग रखने के बयान पर उठे विवाद पर लोकसभा में एक बहस के दौरान मुखर्जी ने कहा, "न हम आतंकवाद के आगे झुकेंगे और न ही वार्ता बंद करेंगे।"

मुखर्जी ने संसद को याद दिलाया कि पिछले 10 वर्षो से देश की सभी सरकारें आतंकवाद हमलों के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता करती रही हैं और कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भी यह किया था और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने (संप्रग) ने भी यही किया है।"

पाकिस्तान के साथ वार्ता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुखर्जी ने कहा,"हम पाकिस्तान को मिटा नहीं सकते। उसका अस्तित्व रहेगा। युद्ध कोई हल नहीं है।"

मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि वार्ता का अर्थ समग्र वार्ता को फिर आरंभ करना नहीं है।

उन्होंने कहा कि वार्ता के रास्ते को खोलने का अर्थ आतंकवाद के सामने समर्पण करना नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि अपनी धरती पर आतंकवादी ढांचे को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान को विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+