बलात्कार पीड़िता ने आरोपी को जीवनसाथी चुना
रायपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में बलात्कार की शिकार एक 18 वर्षीय युवती ने आरोपी को सजा दिलाने की बजाय उसे अपना जीवनसाथी चुन लिया। जेल के भीतर ही दोनों शादी संपन्न कराई गई।
आरोपी शेषमल पारे (26) विगत एक साल से जेल में है और उसके खिलाफ मामला अदालत में है। परंतु अब चंद दिनों में वह सलाखों से बाहर होगा। पीड़िता ने अदालत से गुहार लगाई थी है कि आरोपी को रिहा किया जाए क्योंकि वह उससे शादी करना चाहती है।
कारागार विभाग के महानिदेशक संत कुमार पासवान ने आईएएनएस से कहा, "यह पहला मामला है जिसमें जेल के भीतर ही शादी हुई। पीड़िता ने बुधवार को अदालत को सूचित किया कि वह आरोपी से शादी करना चाहती है तो अदालत ने जेल अधिकारियों को दोनों पक्षों के वकीलों की मौजूदगी में तत्काल शादी करवाने का आदेश दिया।"
दरअसल, आरोपी और पीड़िता दोनों रायपुर जिले के देवभोग इलाके के रहने वाले हैं। रायपुर के जेल अधीक्षक के. के. गुप्ता ने बताया कि आर्य समाज के कुछ सदस्यों ने शादी से जुड़े इंतजामों में जेल प्रशासन की मदद की है।
उन्होंने कहा कि दोनों में प्रेम था लेकिन युवती के परिजनों ने बलात्कार का आरोप लगाया था और जून, 2008 में शेषमल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications