शिवपुरी में 25 हजार रुपये का इनामी डकैत गिरफ्तार
शिवपुरी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के 25 हजार रुपये के इनामी डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए डकैत पंकज उर्फ काड़ा पारदी पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर व दुर्ग तथा मध्य प्रदेश के गुना व शिवपुरी में मामले दर्ज हैं।
बदरवास थाने के प्रभारी एस़ एस़ तोमर ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस दल जब रात को गश्त कर रहा था तो घुरवार रोड के करीब एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भाग खड़ा हुआ।
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोलीबारी कर दी लेकिन आखिर में वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज उर्फ काडा पादरी बताया। काडा पर छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये का इनाम है और वह मध्य प्रदेश में भी अपराध कर चुका है। काडा मूल रूप से गुना का निवासी है। पुलिस ने काडा के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications