दान में मिले रुपये के विवाद में 18 पुजारी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बुधवार को राजधानी के 11वीं सदी के प्राचीन लिंगराज मंदिर में राजस्थान से कुछ तीर्थयात्री आए हुए थे। उनके दिए हुए रुपयों को लेकर मंदिर के दो पुजारी के समूहों के बीच विवाद शुरू हो गया।
पुलिस के मुताबिक बहस के बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में तीन पुजारी घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक असीम कुमार पंडा ने आईएएनएस को बताया कि दोनों पक्षों की ओर से 18 पुजारियों को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर के आसपास टकराव रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर में इस वक्त करीब 200 पुजारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications