पेट्रोलियम मंत्रालय के रुख से निवेशकों का भरोसा टूटेगा : अनिल अंबानी
वाल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए साक्षात्कार में अनिल ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने समझौते की पवित्रता का उल्लंघन किया है।
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से निकलने वाली गैस की आपूर्ति को लेकर उनके भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम के साथ कानूनी जंग लड़ रही है।
अनिल ने कहा, "स्पष्ट तौर पर कारपोरेट व्यावसायिक विवादों में अगर पेट्रोलियम मंत्रालय इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण हस्तक्षेप जारी रखता है तो निवेशकों का विश्वास टूटेगा और देश में निवेश आकर्षित करने की सरकार की कोशिशों का झटका लगेगा।"
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए तमाम आर्थिक सुधारों से अलग पेट्रोलियम मंत्रालय एक दूसरे ही रास्ते पर चल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय फिर से लाइसेंस राज को लाना चाहता ताकि सभी व्यावसायिक फैसले का अधिकार उसके पास ही हो।
उन्होंने कहा कि विवाद में हस्तक्षेप कर मंत्रालय 10 साल पूर्व के समझौते को फिर से तैयार करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*