मैं जार्ज फर्नाडीस का सम्मान करता हूं : नीतीश
जनता दल (युनाइटेड) के नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस द्वारा राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जद (यू)अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आदर करता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उपचुनाव की उम्मीदवारी के लिए जार्ज फर्नाडीस से उन्होंने बुधवार को फोन पर बात की थी उनकी सहमति के बाद उनका नाम तय किया गया और आज उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।
कुमार ने कहा कि फर्नाडीस जैसे अनुभवी नेताओं को राज्यसभा में अवश्य रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बातों को वे पूरी तरह भूल चुके हैं। वे कल भी जार्ज फर्नाडीस का सम्मान करते थे और आज भी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications