मां का पेट काटकर निकाली गई बच्ची जीवित
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय एबीसी टेलीविजन के माध्यम से खबर दी है कि पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
टीवी खबरों के मुताबिक 23 साल की डार्लेन हाइंस का शव मेसाच्यूटर्स के वॉरसेस्टर इलाके के एक अपार्टमेंट में पाया गया था। उसका शव एक चादर में लिपटा हुआ था और उसके पेट के पास एक बड़ा सा चीरा था।
पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हाइंस आठ महीने की गर्भवती थी और उसकी मौत के बाद किसी ने पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया था।
पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 साल की जूली कोरे और उसके एक पुरुष मित्र को हिरासत में लिया। दोनों की निशानदेही पर हाइंस के पेट से निकाली गई बच्ची को न्यू हैंपशायर के पॉलीमाउथ इलाके से बरामद किया गया।
कोरे को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। बच्ची जीवित अवस्था में है और उसका स्वास्थ्य भी अच्छा है। उसे पॉलीमाउथ के एक अस्पताल में दाखिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications