सेल के शुद्ध मुनाफे में 27 फीसदी की गिरावट
सेल ने एक बयान में कहा कि कुल आय में 13.6 फीसदी की कमी आई और यह 11,228.2 करोड़ रुपये से घटकर 9,692.7 करोड़ रुपये हो गया।
सेल के चेयरमैन एस. के. रूंगटा ने कहा, "इस तिमाही और आने वाली तिमाहियों में हमारा जोर संचालन क्षमता पर होगा।"
उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में कंपनी की योजना क्षमता बढ़ाने की नहीं है। इसलिए 'हम क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'
रूंगटा ने कहा, "हम शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक संयुक्त उपक्रम का गठन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications