संरक्षणवादी कनाडियन मीडिया नॉरटेल की बिक्री के खिलाफ

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को न्यूर्याक में स्वीडन की टेलीकॉम कंपनी ने टोरंटो स्थित नॉरटेल के वायरलेस के व्यापार को 1.3 करोड़ डॉलर में कोर्ट द्वारा आयोजित नीलामी में खरीद लिया। 127 साल पुरानी टेलीकॉम निर्माता कंपनी को अपने क्रेडिर्ट्स का बकाया चुकाने के लिए अपना व्यापार बेचना पड़ा, क्योंकि पिछले साल कंपनी को 5 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ था।

कनाडा के विपक्ष दल की सरकार से मांग है कि सरकार इस नीलामी को समाप्त कर दे, ताकि नॉरटेल की वायरलेस तकनीकी को कनाडा की भावी पीढ़ी के लिए बचाया जा सके।

कनाडा के प्रसिद्ध अखबार द टोरंटो स्टार ने नॉरटेल की नीलामी रोकने के लिए बुधवार को एक अभियान चलाया। उत्तरी अमेरिका के अधिकतर वाम विचार वाले अखबारों ने कहा कि सरकार को नॉरटेल की पूंजी बचाने के लिए जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए।

एक अखबार के संपादकीय में कहा गया कि जो भी नॉरटेल को बांटना चाहते हैं वो सावधान हो जाएं। अगर यह नीलामी नहीं टली तो इसका परिणाम बुरा होगा।

कनाडा के जिन अखबारों ने कनाडा की भूमि से ही अल-जजीरा की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाई उनके मुताबिक यह सही है कि कनाडा और अमेरिकी कोर्ट ने नीलामी को मंजूरी दी, लेकिन कनाडा सरकार इनवेस्टमेंट कनाडा एक्ट प्रयोग कर इस नीलामी को रोक सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+