मंदी की मार झेल रहे मित्तल को अपने मकान के लिए किराएदार की तलाश
खबर है कि मित्तल ने लंदन के उत्तरी हिस्से में स्थित अपने 'समर पैलेस' को किराए पर देने का मन बना लिया है। एक एकड़ में बने इस मकान में 11 शयनकक्ष हैं।
मित्तल का यह मकान हैंपस्टीड इलाके के द बिशप एवेन्यू में स्थित है। मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल लगातार तीसरी तिमाही में भी घाटे में रही।
मित्तल ने यह मकान 1996 में 67.5 लाख पाउंड में खरीदा था। इस महल में 11 शयनकक्ष, 12 गुसलखाने, छह स्वागत कक्ष और एक तरणताल है।
मित्तल फिलहाल किंग्सटन पैलेस गरडस में रहते हैं। 15 शयनकक्ष वाला यह मकान उन्होंने 2004 में रिकार्ड 5.7 करोड़ पाउंड में खरीदा था।
शुरुआत में मित्तल ने मंदी से उबरने के लिए समर पैलेस को बेचने का फैसला किया था। उन्होंने इसकी कीमत 4 करोड़ पाउंड रखी थी लेकिन चूंकि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला, लिहाजा उन्होंने इसे किराए पर देने का मन बना लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications