जार्ज ने राज्यसभा के लिए नामांकन दााखिल किया
बिहार विधानसभा भवन में निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर जायसवाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त फर्नांडीस के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री और जद (यू) नेता उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जद (यू)अध्यक्ष शरद यादव के मधेपुरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद उनके द्वारा खाली की गई राज्यसभा की सीट के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से फर्नांडीस ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें वह पराजित हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications