भगोड़ों को सौंपने में सहयोग नहीं कर रहा पाकिस्तान : कृष्णा
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने कहा कि प्रत्यर्पण संधि के लिए बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है और भारत के लिए वांछित पाकिस्तानी नागरिकों को सौंपने से इंकार करने के लिए वह प्रत्यर्पण संधि नहीं होने का हवाला देता है।
कृष्णा ने कहा कि 42 भगोड़ों की सूची पाकिस्तान को सौंपी गई है। इनमें वर्ष 1993 में मुंबई धमाकों और 26/11 आतंकवादी हमलों के आरोपियों के नाम भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications