बलूचिस्तान मामले पर राजग और सपा का लोकसभा से बहिर्गमन
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मिस्र सहित हाल के विदेश दौरों पर चर्चा का जवाब देते समय विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा से बहिर्गमन किया।
जब कृष्णा ने कहा कि संयुक्त वक्तव्य पर भारत ने कुछ नहीं छुपाया है तो लालकृष्ण आडवाणी ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेता की मुख्य चिंताओं को न तो विदेशमंत्री और न ही बुधवार को इस मामले पर बोलने वाले प्रधानमंत्री ने दूर किया है।
आडवाणी ने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान को संयुक्त वक्तव्य में शामिल किए जाने और समग्र वार्ता को आतंकवाद से अलग करने की आपत्तियों का जवाब नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि चर्चा को जारी रखने का कोई अर्थ नहीं है और इसके बाद उनके नेतृत्व में राजग सदस्य सदन से बाहर चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications