प्रवासी नागरिकों से बांग्लादेश को मिल सकता है 10 अरब डॉलर

विश्व बैंक ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है बांग्लादेश में प्रवासी नागरिकों से प्राप्त होने वाले धन के प्रवाह में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह जानकारी साल 2007 में किये गए एक सर्वेक्षण पर अधारित है। यह रिपोर्ट मीडिया के सामने बुधवार को जारी की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कुछ जानकारियां अभी तक की मान्याताओं से कुछ हट कर हैं। इसमें कहा गया है कि केवल नौ प्रतिशत धन गैर सरकारी माध्यम से भेजे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासी बांग्लादेशी 33.6 प्रतिशत धनराशि चेक या बैंक ड्राफ्ट के द्वारा, 16 प्रतिशत किसी तीसरे व्यक्ति के बैंक खाते से, 15 प्रतिशत किसी रिश्तेदार या मित्र को भेजने और 9 प्रतिशत हुंडी (किसी अवैध माध्यम) से देश भेजते हैं।

अनुभवी अर्थशास्त्री जाहिद हुसैन के मुताबिक यदि टका का तात्कालिक विनिमय मूल्य 68.8 प्रति डॉलर टिका रहता है और तेल की कीमत बाजार में 68 डॉलर प्रति बैरल बनी रहती है तो इस सत्र में बांग्लादेशियों के लिए 61 लाख नए रोजगार देश के बाहर पैदा होने की संभावना है।

इस स्थिति में चालू वित्त वर्ष में 12.3 प्रतिशत की विकास दर से विदेश से बांग्लादेश आने वाल धन 10.87 अरब डॉलर का होगा। और अगर केवल 15 लाख नये रोजगार पैदा होते हैं तो यह आंकड़ा 8.4 प्रतिशत की विकास दर से 10.49 अरब डॉलर होगा।

बैंक के मुताबिक प्रवासी बांग्लादेशी हर साल 1.01 लाख टका घर भेजते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+