पाकिस्तान के साथ वार्ता एकमात्र रास्ता : प्रणब
मिस्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात के दौरान समग्र वार्ता को आतंकवाद के मुद्दे से उलग रखने के बयान पर उठे विवाद पर लोकसभा में एक बहस के दौरान मुखर्जी ने कहा,"न हम आतंकवाद के आगे झुकेंगे और न ही वार्ता बंद करेंगे।"
मुखर्जी ने संसद को याद दिलाया कि पिछले 10 वर्षो से देश की सभी सरकारें आतंकवाद हमलों के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता करती रही हैं और 'राजग ने भी यह किया। संप्रग ने भी यह किया।'
पाकिस्तान के साथ वार्ता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुखर्जी ने कहा,"हम पाकिस्तान को मिटा नहीं सकते। उसका अस्तित्व रहेगा। युद्ध कोई हल नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications