बिहार के हर जिले में होगा महिला थाना
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लेसी सिंह ने गुरुवार को बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी लाने के लिए आयोग ने सरकार को राज्य के प्रत्येक थाने में एक महिला अधिकारी की नियुक्ति तथा प्रत्येक जिले में एक महिला थाना का प्रस्ताव भेजा था। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सिंह ने बताया कि जल्द ही राज्य के प्रत्येक थाने में एक-एक महिला अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी ही महिला उत्पीड़न के मामलों को देखेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक महिला थाना भी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर तथा दरभंगा में यह थाना खोला जाएगा। इन महिला थानों में सभी अधिकारी महिला ही होंगी। पटना में महिला थाना पूर्व से ही काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications