गिलानी ने मनमोहन के कौशल को सराहा

Yousuf Raza Gilani
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को भारतीय संसद में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उपमहाद्वीप में शांति व समृद्धि को लेकर दिए गए बयान को सकारात्मक बताते हुए उनके 'राजनीतिक कौशल' की सराहना की है।

स्थानीय समाचार चैनलों की खबरों के मुताबिक गिलानी ने कहा, "मैं दक्षिण एशिया में शांति बहाली के मनमोहन के खुले प्रयासों और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करता हूं।"

गिलानी ने कहा, "शर्म अल-शेख में हम दोनों ने उपयोगी वार्ता और खुले दिमाग से मुलाकात की थी। हमारे बीच यह सहमति थी कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए खतरा है। हमने यह भी माना कि आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है।"

मनमोहन ने सम्‍मानजनक ढंग से दिया महत्‍व

भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा शांति के लिए व्यक्त की गई भावनाओं का समर्थन करते हुए गिलानी ने कहा कि मनमोहन ने भारत और पाकिस्तान के बीच मसलों को सम्मानजनक ढंग से हल किए जाने के महत्व पर सही जोर दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को मनमोहन ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पाकिस्तानी धरती से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां चलती रहीं तो आगे बढ़ना संभव नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+