असम में आतंकवादी की रिहाई के खिलाफ बंद
बंद के कारण राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है। एमएएसएस ने पत्रकार पराग कुमार दास की हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कथित संदेहास्पद भूमिका पर सवाल उठाया है। हत्या मामले में आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी मृदुल फुकान को अदालत ने मंगलवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
एमएएसएस ने सीबीआई पर आरोप लगाया कि उसकी संदिग्ध भूमिका के कारण ही फुकान को रिहा किया गया है। एमएएसएस के नेता लाछित बोरदोलोई ने कहा, "सुबह पांच बजे से 12 घंटे के बंद का आह्वान दास हत्याकांड में सीबीआई जांच के ढंग के विरोध में किया गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने दास के हत्यारे को पहचान लिया था लेकिन सीबीआई आरोप तय करने में विफल रही। "
बंद का समर्थन कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications