तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान ने खोला नया मोर्चा
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक प्रशासन ने अपर दीर के अलमास और पालारम इलाकों में बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया।
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वयंभू आतंकवादी कमांडर बख्त जहान सहित कई आतंकवादियों के मकानों को आग लगा दी गई और तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, स्वात घाटी के लोवर दीर के मैदान तहसील और कई इलाकों में लगे कर्फ्यू में गुरुवार सुबह ढील दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications