संयुक्त बयान पर प्रधानमंत्री के साथ सोनिया

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में गांधी ने कहा, "किसी को पाकिस्तान के बारे में हमारी पार्टी की स्थिति पर संदेह नहीं होना चाहिए।"
सकारात्मक बातचीत जरूरी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने का समर्थन करते हैं, लेकिन केवल तब जब उसने मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने और देश के किसी भी हिस्से में आतंकवादी हमले के लिए अपनी जमीन का इस्तेमान नहीं होने देने की बात कही।"
सोनिया ने यह भी कहा कि किसी भी सकारात्मक बातचीत को शुरू करने के लिए ये जरूरी कदम हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भारत-पाक के बीच 16 जुलाई को जारी संयुक्त बयान बहस जवाब देते हुए कहा था कि अगर सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा तो द्विपक्षीय बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications