बलूचिस्‍तान पर कोई दस्‍तावेज नहीं मिला: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को संसद में कहा कि इस महीने की 16 तारीख को मिस्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हुई मुलाकात के दौरान पड़ोसी देश ने बलूचिस्तान के बारे में उन्हें कोई दस्तावेज नहीं सौंपा।

संसद के निचले सदन लोकसभा में दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए सिंह ने कहा कि ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिया गया।

'विदेशी ताकतों के दबाव में यूपीए'

प्रधानमंत्री की शर्म अल-शेख यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया था जिसमें बलूचिस्तान और समग्र वार्ता प्रक्रिया से आतंकवाद के मुद्दे को अलग रखने की बात कही गई थी। सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता यशवंत सिन्हा द्वारा उठाए गए सवालों पर यह बात कही।

बलूचिस्‍तान के मामले को लेकर बुधवार को सदन में जबरदस्‍त हंगामा हुआ। विपक्षी नेता यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि यूपीए सरकार की विदेश नीतियां विदेशी ताकतों के दबाव में बनायी जा रही हैं। विपक्षी नेता शरद यादव ने कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्‍तान से वार्ता से पहले यूपीए सरकार ने सभी दलों से आम सहमति नहीं ली। जबकि ऐसे गंभीर मामलों पर आम सहमति जरूरी है। इसके अलावा लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने भी यूपीए को आड़े हाथों लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+